सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncle and nephew riding a bike died after being hit by a vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew riding a bike died after being hit by a vehicle
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक
Trending Videos


सवार चाचा-भतीजे की मौत
फोटो संख्या-07 शिवम
फोटो संख्या-08 संजेश
फोटो संख्या-09 अस्पताल के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
- हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में गहरी चोट के कारण मौके पर ही मौत
- शहर कोतवाली क्षेत्र में सधई बेहटा के पास गुरुवार रात हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सधई बेहटा के पास बाइक सवार पारिवारिक चाचा-भतीजे को बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से गांव निवासी एक शख्स को घटना के बारे में बताया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों के सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दरवेशपुरवा निवासी संजेश कुमार (22) गुरुग्राम में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। पिता सुरेश ने बताया कि 15 दिन पहले संजेश गांव आया था तब से वह यहीं था। संजेश गांव निवासी पारिवारिक भतीजे शिवम कुमार (19) के साथ बृहस्पतिवार देर शाम सधई बेहटा गया था। वहां दोनों के कपड़े सिलने के लिए पड़े थे। कपड़े लेकर घर जाते समय सधई बेहटा के पास ही किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास मिले मोबाइल फोन में दरवेशपुरवा निवासी भइयालाल का नंबर दर्ज था। इस पर पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी और दोनों शवों को मोर्चरी पहुंचाया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इनसेट
बदहवास हो गई पत्नी, भाई-बहन बिलखे
संजेश की शादी पांच जून 2025 को कोठिला सरैंया निवासी सुधा के साथ हुई थी। सुधा गांव में ही रहती है। पति की मौत की जानकारी पहले उसे नहीं दी गई। बताया गया कि दुर्घटना में चोट लग गई है। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर सुधा को पति की मौत की जानकारी मिली तो वह बदहवास हो गई। कुछ इसी तरह शिवम का शव देख उसके भाई-बहन बिलख पड़े। शिवम तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed