सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Upper caste youth on the streets to protest against the new UGC provisions

Hardoi News: यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में सड़क पर सवर्ण समाज के युवा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Upper caste youth on the streets to protest against the new UGC provisions
फोटो-17- हरपालपुर कस्बे में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करते युवक। संवाद
विज्ञापन
हरपालपुर। यूजीसी के नए प्रावधानों को लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने भले ही फिलहाल रोक लगा दी हो लेकिन सवर्ण युवाओं में आक्रोश कम नहीं हुआ है। सवर्ण समाज के युवा बड़ी संख्या में रविवार को सड़क पर उतर आए। यूजीसी के नए प्रावधानों का विरोध करते हुए पैदल मार्च किया और सड़क जाम करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस के समझाने पर युवाओं ने जाम नहीं लगाया। नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन भी युवाओं ने सौंपा।
Trending Videos

कस्बे स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार सुबह बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए। यहां यूजीसी के नए प्रावधानों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कानून शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देगा। मध्यम वर्ग, ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की राह और भी कठिन हो जाएगी। यहां विमर्श के बाद युवक ककरा तिराहे के लिए पैदल मार्च करते हुए कूच कर गए। बड़ी संख्या में युवा यूजीसी 2026 वापस लो, यूजीसी कानून हटाओ, काला कानून नहीं चलेगा की तख्तियां हाथ में लेकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने उन्नाव कटरा मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सवायजपुर देशराज भारती ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। उक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह चौहान, केके त्रिवेदी, अजय पाठक, डॉ. राहुल तिवारी, अवनीश द्विवेदी, केपी सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed