{"_id":"6a6a392bd6474b2c9e0898a1","slug":"water-levels-in-the-ramganga-and-garra-rivers-have-receded-due-to-the-discharge-of-water-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153995-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पानी की निकासी होने से रामगंगा और गर्रा नदी में कम हुआ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पानी की निकासी होने से रामगंगा और गर्रा नदी में कम हुआ पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बावजूद पानी की निकासी होने से रामगंगा नदी करीब 82 सेंटीमीटर और गर्रा नदी करीब 20 सेंटीमीटर पानी कम दर्ज किया गया है। गंगा नदी का पानी 136.20 मीटर गेज पर बह रहा है। पानी की निकासी और नदियों के किनारों के अंदर ही होने के कारण कटरी और कटियारी क्षेत्र में बाढ़ जैसे बन रहे हालात में सुधार दिखाई देने लगा है।
पहाड़ों पर हो रही बरसात और बैराजों के पानी से जिले में प्रवाहित नदियों के पानी में बढ़ोतरी हुई। बुधवार को गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 96,420 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 46,443 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लगातार कई दिनों से बैराजों से पानी छोड़े जाने के बावजूद गंगा नदी का जलस्तर 136.20 मीटर गेज पर ही बना हुआ है, हालांकि यह चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर गेज से 40 सेंटीमीटर ही नीचे है। वहीं रामगंगा नदी और गर्रा नदी के पानी में कमी आई है। रामगंगा नदी का पानी कम होकर 134.10 मीटर गेज और गर्रा पानी 144.25 मीटर गेज पर आ गया है।
रामगंगा नदी और गर्रा नदी में पानी कम होने से इसकी सहायक नदियों और नालों में भी पानी कम होने लगा है। इससे कटियारी क्षेत्र में बाढ़ जैसे बन रहे हालातों में सुधार दिखाई देने लगा है। नदियों और नदियों के सहायक नालों में पानी कम होने से किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस लेनी शुरू की है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बरसाती नाला के पानी से पुलिया के पास कटा मार्ग, आवागमन बंद
सांडी। चौधरियापुर मार्ग से जरौली नेवादा से कोला गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर बरसाती नाला के पानी से पुलिया के पास मार्ग कट गया है। मार्ग कट जाने से आवागमन बंद हो गया है। सांडी से चौधरियापुर जाने वाले मार्ग से जरौली नेवादा से कोला जाने के लिए संपर्क मार्ग है। वहीं कुंदरौली गांव के पास निकले नाले में बरसात का आ जाने से पानी का बहाव तेज हो गया। इससे कोला गांव के पास पुलिया के निकट पानी से मार्ग कट गया। इससे कोला गांव करीब एक हजार आबादी के लिए रास्ता बंद हो गया है। पानी से होने वाले मिट्टी के कटान से पुलिया के पास लगा एक विद्युत पोल भी गिरने की कगार पर पहुंच गया है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार मुकेश चौधरी ने पानी से मार्ग के कटान को देखा और जल्द की दुरुस्त कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। उन्होंने नहर विभाग के अभियंता को फोन कर मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं। (संवाद)