फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth who trapped the snake that bit him in a bottle and reached the medical college dies.

Hardoi News: डसने वाले सांप को बोतल में बंदकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा युवक, मौत

Wed, 29 Jul 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Youth who trapped the snake that bit him in a bottle and reached the medical college dies.
फोटो-39-बोलत में बंद सांप। संवाद
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां गांव में मंगलवार को एक मानसिक रोगी को सांप ने डस लिया। इसके बाद रोगी ने सांप को पकड़कर प्लास्टिक की बोतल में बंद कर लिया और उसी के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। इलाज के दौरान देर शाम युवक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

मिरगावां निवासी बेचेलाल (40) मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते थे। मां रामलली ने बताया कि उनका इलाज बरेली से चल रहा था। स्वास्थ्य ठीक रहने पर वह सब्जी की दुकान पर काम करते थे लेकिन मानसिक स्थिति बिगड़ने पर परिवार के लोगों से मारपीट भी करते थे। इस कारण उनकी मां अन्य दो बेटों के साथ सवायजपुर में किराये के मकान में रहती हैं जबकि पत्नी लक्ष्मी अपने बेटे शिवम (18) के साथ दिल्ली में रहती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बेचेलाल अपने कमरे में अकेले थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। बेचेलाल ने उसे पकड़ कर एक प्लास्टिक की बोतल में बंद कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें और बोतल में बंद सांप को लेकर प्राइवेट अस्पताल गए। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह उनकी पत्नी दिल्ली से हरदोई पहुंचीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed