सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth's bike collides with bridge railing, dies

Hardoi News: युवक की बाइक पुल की रेलिग से टकराई, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth's bike collides with bridge railing, dies
विज्ञापन
फाेटो-36-घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
Trending Videos

- लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र में डबल नहर पुलिया पर घटना
- पुल पर गिर गई बाइक, नीचे आ गिरा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी

कछौना। बहन के घर से ईदी देकर घर जा रहे युवक की बाइक बघौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। युवक पुल से नीचे सड़क पर आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के जिगनिया खुर्द निवासी याकूब अली (25) दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। ईद के चलते वह बृहस्पतिवार की सुबह ही गांव आए थे। भाई रजोली ने बताया कि बहन रुखसाना लखनऊ में रहती हैं। याकूब शुक्रवार की सुबह बाइक से ईदी देने के लिए रुखसाना के घर गए थे। वहां से शाम को वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबल नहर पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। बाइक पुल पर ही गिर गई, जबकि याकूब पुल से नीचे सड़क पर आ गिरे। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची बघौली थाने की पुलिस ने बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर टड़ियावां थाने की पुलिस को सूचना दी। टड़ियावां थाने की पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था। बघौली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed