{"_id":"69a943186e95c705020846ca","slug":"12th-class-girl-student-dies-due-to-electric-shock-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली के खंभे में आया करंट, होली खेल रही 12वीं की छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली के खंभे में आया करंट, होली खेल रही 12वीं की छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
होली खेलते समय जमीन पर फैले पानी को साफ कर रही छात्रा बिजली के खंभे से छुल गई। उसमें करंट आ रहा था। छात्रा की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे छुटाने काफी प्रयास किया, पर तब तक हालत बिगड़ चुकी थी।
मृतक छात्रा भूमि शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला दमदमा में 4 मार्च को करंट की चपेट में आने से होली खेल रही भूमि शर्मा (18) की मौत हो गई। वह 12वीं की छात्रा थी। हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos
भूमि शर्मा पुत्री मुकेश शर्मा अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। जमीन से वह पानी साफ कर रही थी, तभी खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
