सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies due to electric shock in Chamrauli

Hathras News: घर के बाहर खड़े युवक के ऊपर टूटकर गिर बिजली का तार, मौत, होली पर परिवार में छाया मातम

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 05 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

होली वाले दिन युवक घर के बाहर खड़ा था। अचानक ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के करंट से वह गंभीर झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Youth dies due to electric shock in Chamrauli
मृतक संजीव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत ग्राम चमरौली में 4 मार्च सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। होली वाले दिन हुई घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चमरौली निवासी 27 वर्षीय संजीव पुत्र सत्यप्रकाश 4 मार्च सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के करंट से वह गंभीर झुलस गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस के जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा  है कि मृतक संजीव मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। मृतक की पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं। शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। मृतक के पिता सत्य प्रकाश ने कोतवाली में दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके पुत्र की मौत बिजली का तार टूटकर गिरने से आए करंट से हुई, इसमें किसी का दोष नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed