सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three bike riders died on Aligarh GT Road

Hathras Road Accident: अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को रौंद दिया, हादसे में तीन युवकों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 05 Mar 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

होली पर यूपी के हाथरस जनपद अंतर्गत सिकंदराराऊ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया।एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की ही मौत हो गई।

Three bike riders died on Aligarh GT Road
बाइक सवार तीनों मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

सिकन्दराराऊ थाना अंतर्गत 4 मार्च तड़के तीन बजे अलीगढ़ जीटी रोड पर एटा की तरफ जा रही बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से रौंद दिया। हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी के कंपिल निवासी मुस्तकीम उर्फ इकबाल पुत्र गुड्डू, एटा के सिढ़पुरा निवासी समीर खान पुत्र मुन्ने खान व कायमगंज निवासी असलम पुत्र राजू नोएडा में नौकरी करते थे। तीनों एक ही बाइक से अपने गांव जा रहे थे। 4 मार्च तड़के जीटी रोड स्थित गांव हुसैनपुर पर पीछे से आते अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर से तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की जेब से मिल दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed