{"_id":"69a916d43860fa7da9055fda","slug":"woman-dies-after-falling-off-bike-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक में अचानक झटका लगने से सड़क पर गिरी महिला, मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक में अचानक झटका लगने से सड़क पर गिरी महिला, मौत, परिवार में छाया मातम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार
होली पर परिजन के साथ महिला बाइक पर एक गांव में गमी में शामिल होने के लिए जा रही थी। जब वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी बाइक को झटका लगा। झटका लगने से वह सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक महिला कैलाशी देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
होली वाले दिन महिला बाइक पर जा रही थी। अचानक बाइक को झटका लगने से वह सड़क पर गिर गई। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
Trending Videos
अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत टुआमई निवासी 65 वर्षीय महिला कैलाशी देवी पत्नी ओम प्रकाश 4 मार्च को होली पर परिजन के साथ बाइक पर सिकंदराराऊ के एक गांव में गमी में शामिल होने के लिए जा रही थी। जब वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी कचौरा गांव के निकट बाइक को झटका लगा। झटका लगने से वह सड़क पर गिर गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
