सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A boy attending a wedding was run over by a vehicle and died.

Hathras News: शादी समारोह में आए बालक को वाहन ने रौंदा, मौत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A boy attending a wedding was run over by a vehicle and died.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव महौ में बुधवार रात एक शादी समारोह में आए नौ साल के बालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos





महौ के रहने वाले जानकी प्रसाद की बेटी की शादी थी। बुधवार को बरात हसायन के गांव पोरा से आई थी। पड़ोसी की शादी होने के कारण बरात में श्याम सिंह अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। उनके साथ पत्नी व नौ साल का बेटा पवन भी था। परिजनों के अनुसार बरात चढ़त के दौरान पवन दुकान से सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रात उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे को खोकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता श्याम सिंह वेल्डिंग का कार्य करते हैं। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed