{"_id":"6a17c597951d533746099a73","slug":"administration-alert-on-bakrid-in-hathras-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid ul Adha: बकरीद आज, प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों और ईदगाह में देर रात तक होती रहीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid ul Adha: बकरीद आज, प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों और ईदगाह में देर रात तक होती रहीं तैयारियां
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 28 May 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार
मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन त्योहार की तैयारियों और खरीदारी में जुटे रहे। नए कपड़े, जूते-चप्पल, चूड़ियां, मिठाई और सेवईं की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। शहर के पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज और घंटाघर के बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही।
बकरीद को लेकर बाजारों में खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आज पारंपरिक उत्साह और सादगी के साथ मनाया जाएगा। 27 मई को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मस्जिदों और ईदगाह में तैयारियों का दौर चलता रहा। शहर के मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। यहां पर सुबह सवा सात बजे बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी।
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी, जर्नल सेकेटरी कुर्बान अली शहजादा ने ईदगाह व मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मुरसान गेट ईदगाह पर सुबह सवा सात बजे नमाज अदा करने का वक्त मुकर्रर है। यहां पर मौलाना इकबाल नमाज पढ़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन त्योहार की तैयारियों और खरीदारी में जुटे रहे। नए कपड़े, जूते-चप्पल, चूड़ियां, मिठाई और सेवईं की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। शहर के पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज और घंटाघर के बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही। शाम को खरीदारी के लिए लोगों का जमावड़ा बढ़ गया। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
Trending Videos
जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं। मस्जिदों और ईदगाह के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने विभिन्न नमाज स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने गश्त की। सभी मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था में मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।