सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thunderstorm and rain alert in Hathras

Hathras Weather: भीषण गर्मी-लू से मिलेगी राहत, अगले चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, छाए रहेंगे बादल

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 28 May 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

31 मई तक अधिकतम तापमान की सुई करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जहां इन दिनों अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है।

Thunderstorm and rain alert in Hathras
दोपहर तेज धूप के चलते सुनसान पड़ा बाजार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक जिले में आंधी-बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज होगी और मौसम अपेक्षाकृत नर्म बना रहेगा।

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक अधिकतम तापमान की सुई करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जहां इन दिनों अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है। अब बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन के विभाग के समन्वयक लेखराज का कहना है कि हवाओं के बदले रुख के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलेगा। इधर, तापमान में गिरावट की संभावना के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से दोपहर के समय सूनी रहने वाली सड़कें अब कुछ गुलजार हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed