सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   iti exam schedule released

ITI: वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 29 मई से 2 जून तक होंगे पेपर, तैयारी में जुटे छात्र

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 28 May 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस जिले में वर्तमान समय में एक राजकीय आईटीआई के अलावा करीब 40 निजी आईटीआई संस्थान संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, वेल्डर, ड्राफ्ट्समैन समेत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है।

iti exam schedule released
आईटीआई सिकंदराराऊ हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जनपद में संचालित सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद परीक्षार्थी तैयारी में जुट गए हैं। परीक्षा का आयोजन 29 मई से 2 जून तक विभिन्न ट्रेडों के लिए किया जाएगा।



परीक्षाओं को लेकर सभी संस्थानों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के राजकीय आईटीआई को नोडल केंद्र बनाया गया है, जहां से परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। जिले में वर्तमान समय में एक राजकीय आईटीआई के अलावा करीब 40 निजी आईटीआई संस्थान संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, वेल्डर, ड्राफ्ट्समैन समेत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई प्रबंधन के अनुसार अधिकांश ट्रेड का पाठ्यक्रम पूरा करा दिया गया है। अब संस्थानों में विद्यार्थियों को मॉडल पेपर व प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से अंतिम तैयारी कराई जा रही है। परीक्षाएं इस बार भी अधिकांश संस्थानों में स्व परीक्षा केंद्र पर आयोजित होंगी। इसके चलते परीक्षार्थियों को दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos


संस्थानों के शिक्षकों का कहना है कि इस समय विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि आईटीआई परीक्षाओं में थ्योरी के साथ प्रायोगिक परीक्षा का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। इधर, परीक्षार्थियों में भी परीक्षा को लेकर उत्साह बना हुआ है। राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed