फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bike collided with an e-rickshaw moving ahead

Hathras Accident: बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकराई, युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर

Tue, 14 Jul 2026 10:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Jul 2026 10:14 PM IST
सार

केशव अपनी मौसी के बेटे लोकेंद्र के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। जैसी दोनों नगला ताल के निकट पहुंचे, उनकी बाइक आगे चल रहे ई- रिक्शा से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
bike collided with an e-rickshaw moving ahead
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासनी के नगला ताल के निकट 14 जुलाई  रात नौ बजे एक बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई और उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


केशव (28) निवासी नगला तरफी बाग हाथरस अपनी मौसी के बेटे लोकेंद्र (30) निवासी नगला बालजीत जलेसर के साथ बाइक से बहन के घर नया नगला जा रहे थे। जैसी दोनों नगला ताल के निकट पहुंचे, उनकी बाइक आगे चल रहे ई- रिक्शा से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और उन्हें सीएचसी लाया गया। डॉ. अनंत कुमार ने केशव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक की बहन के परिवार के लोग अस्पताल आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, गंभीर रूप से घायल लोकेंद्र को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed