{"_id":"6a71a2fc400233af460d673d","slug":"boundary-wall-on-the-grounds-of-bagla-college-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बागला कॉलेज के मैदान पर बनेगी चहारदीवारी, भेजा जाएगा प्रस्ताव, मंजूरी के बाद होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बागला कॉलेज के मैदान पर बनेगी चहारदीवारी, भेजा जाएगा प्रस्ताव, मंजूरी के बाद होगा निर्माण
Tue, 04 Aug 2026 02:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:00 PM IST
सार
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मैदान खुला होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे न केवल खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। इसको देखते हुए मैदान को चारों ओर से सुरक्षित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज के खेल मैदान को सुरक्षित करने की दिशा में कॉलेज प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। मैदान की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रबंधन समिति की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मैदान खुला होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे न केवल खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। इसको देखते हुए मैदान को चारों ओर से सुरक्षित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
योजना के तहत विशेष रूप से रेलवे फाटक की ओर से कॉलोनी के मार्ग के किनारे अलग से बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। इससे मैदान में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगेगी और खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छौंकर का कहना है कि प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे प्रबंधन समिति को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवाल बनने से मैदान की सुरक्षा मजबूत होगी, खेल सामग्री और अन्य संसाधनों की भी बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। विद्यार्थियों को व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में खेल अभ्यास का अवसर मिलेगा।