फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young woman from Hathras made a witness in 74 lakh fraud case in Ujjain.

Hathras News: उज्जैन में हुई 74 लाख की ठगी में हाथरस की युवती को बनाया गवाह

Tue, 04 Aug 2026 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young woman from Hathras made a witness in 74 lakh fraud case in Ujjain.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
उज्जैन में हुई 74 लाख रुपये की ठगी में हाथरस जंक्शन के महौ खास की रहने वाली युवती को एमपी पुलिस ने गवाह बना लिया है। एमपी के राज्य साइबर सेल में दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने युवती को धारा 33(3) के अंतर्गत नोटिस दिया है। युवती को वेबसाइट व टेलीग्राम ग्रुप के प्रमोशन के लिए संपर्क करने वाले साइबर ठगों की जानकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष देनी होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग एप व टेलीग्राम ग्रुप के जरिए हुई ठगी के मामले में 30 जुलाई को एमपी पुलिस इंस्टाग्राम आईडी के जरिए युवती तक पहुंची थी। राज्य साइबर सेल की डीएसपी लीना मारोठ के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

रील्स व प्रमोशन वीडियो के जरिए हर महीने लाखों रुपये कमाने वाली युवती का मकान व ठाठ देख मध्यप्रदेश पुलिस के भी होश उड़ गए थे। पुलिस ने देर रात तक पूछताछ की थी। युवती को हिरासत में लेकर उज्जैन ले जाया रहा था, लेकिन युवती ने सफाई दी कि वह केवल प्रमोटर के रूप में काम कर रही थी, जिस पर उसे मोटा कमीशन मिलता था। उसे ठगी की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना विवेचना किए एमपी पुलिस ने युवती की बात पर विश्वास कर लिया और उसे छोड़ दिया। साइबर सेल, उज्जैन के टीआई अमित परिहार ने बताया कि युवती को नोटिस दिया गया है। इसके तहत जब कहा जाएगा तब उसे उज्जैन में मजिस्ट्रेट के समक्ष उन लोगों के बारे में साक्ष्य और विवरण देने होंगे जिन्होंने उससे संपर्क कर उस संदिग्ध टेलीग्राम एप और ग्रुप का अपने पेज पर प्रमोशन करवाया था। इस कार्रवाई के बाद से सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के रील्स और पोस्ट का प्रमोशन करने वाले इन्फ्लुएंसर्स के बीच भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed