फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car falls into Ishan river

Hathras Accident: अनियंत्रित होकर कार ईशन नदी में गिरी, पांच लोग घायल, घायलों को सिकंदराराऊ भेजा

Mon, 11 May 2026 09:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 11 May 2026 09:57 PM IST
सार

आगरा के रहने वाले चार लोग कार से गंगा स्नान करने कछला घाट जा रहे थे। गांव बरसामई के निकट कार असंतुलित हो गई और सूखी पड़ी ईशन नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car falls into Ishan river
बरसामई के पास ईशन नदी में गिरने के बाद खड़ी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हसायन कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र में सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग स्थित गांव बरसामई के पास 11 मई की सुबह करीब आठ बजे एक कार अनियंत्रित होकर ईशन नदी में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि नदी में पानी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।  

विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से मदद ने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकलवाया। इन सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 
विज्ञापन


आगरा के आंवलखेड़ा निवासी रमेशचंद्र, बृजमोहन, कांति त्यागी पत्नी वीपी त्यागी और वीपी त्यागी सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने कछला घाट जा रहे थे। कार को रमेशचंद्र चला रहे थे। गांव बरसामई के निकट कार असंतुलित हो गई और सूखी पड़ी ईशन नदी में जा गिरी। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed