फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress workers detained before effigy burning

Hathras: जंतर-मंतर बवाल के विरोध में पुतला दहन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद, तीखी नोकझोंक, पुलिस तैनात

Wed, 22 Jul 2026 07:22 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 22 Jul 2026 07:22 AM IST
सार

कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक चलती रही। स्थिति को अनियंत्रित होने से बचाने के लिए पुलिस ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गेस्ट हाउस के भीतर ही नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन
Congress workers detained before effigy burning
आगरा रोड पर नजरबंद किए गए कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए बवाल के विरोध में 21 जुलाई रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते सूचना मिलते ही हरकत में आई हाथरस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ता आगरा रोड स्थित राधा कृपा भवन गेस्ट हाउस में एकत्र हुए थे और वहां से बाहर निकलकर पुतला दहन करने की तैयारी में थे। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी, भारी पुलिस बल ने गेस्ट हाउस के मुख्य द्वार पर ही घेराबंदी कर दी और कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से रोक दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक चलती रही। स्थिति को अनियंत्रित होने से बचाने के लिए पुलिस ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गेस्ट हाउस के भीतर ही नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज सरकार की तानाशाही है। लोकतांत्रिक देश में युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का यह दमनकारी रवैया किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान गेस्ट हाउस के अंदर और बाहर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के कारण कार्यकर्ता बाहर नहीं आ सके, लेकिन मंगलवार देर रात तक मौके पर गहमागहमी और तनावपूर्ण शांति की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed