फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   roof of a house collapsed in Sasni

Hathras News: घर में चल रही थी तेरहवीं, पंडित कर रहे थे भोजन, सासनी में अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत

Tue, 21 Jul 2026 12:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Jul 2026 12:50 PM IST
सार

बारिश के कारण जर्जर हो चुके मकान की एक कमरे की छत अचानक गिर गई। उस समय घर में त्रयोदशी संस्कार का आयोजन किया जा रहा था। हादसे में वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
roof of a house collapsed in Sasni
छत गिरने के बाद मौके पर लगी रिश्तेदार एवं पड़ोसियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कस्बे में लगातार हो रही बारिश के बीच छिपैटी मोहल्ले में मंगलवार को एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में त्रयोदशी संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था और ब्राह्मण भोज के बाद बाहर निकल रहे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


छिपैटी निवासी रविंद्र कुमार का मकान अशोक कुमार किराये पर लेकर करीब 65 वर्षों से रह रहे हैं। बारिश के कारण जर्जर हो चुके मकान की एक कमरे की छत अचानक गिर गई। अशोक कुमार की पत्नी सरोज ने बताया कि उनके बेटे संतोष कुमार की मृत्यु के बाद त्रयोदशी संस्कार का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन


एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed