{"_id":"6a5f4e46fe421a5109028b8d","slug":"mechanic-dies-after-being-electrocuted-by-dj-wires-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीजे के तारों को हाथ लगाते ही मिस्त्री को लगा करंट, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीजे के तारों को हाथ लगाते ही मिस्त्री को लगा करंट, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 21 Jul 2026 04:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:17 PM IST
सार
रात करीब 12 बजे कुछ युवकों ने डीजे की आवाज ठीक करने को कहा। जैसे ही प्रिंस ने तारों को ठीक करने के लिए हाथ लगाया, उनमें करंट दौड़ने से उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
मृतक प्रिंस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरदिलनगर निवासी 22 वर्षीय डीजे मिस्त्री प्रिंस पुत्र भगवानदास की सोमवार देर रात करंट लगने से मौत हो गई। वह कचौरा चौकी क्षेत्र के गांव चमनपुरा में एक शादी समारोह के दौरान डीजे का तार जोड़ रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
प्रिंस शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में डीजे व लाइट लगाने का कार्य करता था। सोमवार रात वह गांव चमनपुरा में करताप सिंह के यहां मंडप कार्यक्रम में डीजे लगा चुका था। रात करीब 12 बजे कुछ युवकों ने डीजे की आवाज ठीक करने को कहा। जैसे ही प्रिंस ने तारों को ठीक करने के लिए हाथ लगाया, उनमें करंट दौड़ने से उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार 22 जुलाई को उसकी बुआ के नाती की शादी थी। घटना की सूचना मिलने पर ग्रेटर नोएडा में रहने वाला उसका भाई शैलेंद्र और अन्य परिजन मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। प्रिंस अविवाहित था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय सहित अनीस, कन्हैया, रजत, कपिल, ध्रुव, प्रभुदयाल, अमित उर्फ बंटी, अक्षयवीर, प्रशांत और अमर आदि ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।