सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cough and Fever Strike: 145 Patients Arrive at CHC

Hathras News: खांसी-बुखार का वार, सीएचसी पर पहुंचे 145 बीमार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 19 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Cough and Fever Strike: 145 Patients Arrive at CHC
सीएचसी सासनी में मरीजों को परामर्श देतीं चिकित्सक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मौसम बदलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र पर दिन भर में 251 मरीज पहुंचे, जिनमें 105 बुखार और 40 खांसी से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने इन्हें इस मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी।
Trending Videos




सीएचसी के पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक के कक्ष तक मरीजों की लंबी कतार लगी थी। मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा था। कई बार मारामारी के हालात भी पैदा हुए, लेकिन अस्पताल के कर्मियों ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली। सीएचसी पर बुधवार को 16 मरीजों की मलेरिया, आठ मरीजों की डेंगू एवं 20 मरीजों की सीबीसी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान 22 मरीजों के एक्स-रे कराए गए, जिनमें से चार टीबी पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा इनका इलाज शुरू किया गया। 46 मरीज आंखों की समस्या से पीड़ित पहुंचे। डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मौसम बदलते ही मरीजों में आंखें लाल होना, आंखों में जलन, खुजली, आंखों से पानी निकलने जैसी समस्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार का कहना है कि बुखार, सर्दी, खांसी व एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, रात को पंखा ने चलाएं, मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed