फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   countless potholes in the road

Hathras News: 1.6 किलोमीटर की सड़क में बेहिसाब गड्ढे, राहगीरों के स्लिप डिस्क व मांसपेशियों में बढ़ रहा खिंचाव

Tue, 18 Aug 2026 01:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, यह पता ही नहीं चलता है। ऐसा ही हाल हाथरस के मुरसान गेट स्थित सड़क का है। इसमें हो रहे गहरे गड्ढे अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं।

विज्ञापन
countless potholes in the road
शहर के मुरसान गेट की सड़क में गड्ढे - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के मुरसान गेट की 1.6 किलोमीटर की सड़क लोगों में स्लिप डिस्क, स्पोंडिलोसिस व मांसपेशियों में खिंचाव की वजह बन रही है। शहर के व्यस्ततम और महत्वपूर्ण मार्ग से मुरसान गेट से दिन में रोजाना जिला प्रशासन, पुलिस और सत्ता से जुड़े 50 से अधिक वीआईपी गुजरते हैं। इसके बावजूद इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन


सड़क में हो रहे गहरे गड्ढे अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं। हीरालाल क्वार्टर निवासी धीरज (33) की मुरसान गेट पर मोबाइल की दुकान है। धीरज ने बताया कि पिछले छह वर्षों में सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है। विजय नगर चौराहा के सामने टाइल उबड़-खाबड़ हैं। नया मिल व जागेश्वर गेट दो के सामने गड्ढे हैं। जागेश्वर से सीवरेज लाइन का ढक्कन बैठ गया, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। बाइक से रोजाना इस सड़क पर पांच से छह चक्कर लगते हैं। लगातार इस सड़क पर चलने से मांस पेशियों में खिंचाव आ गया है। चिकित्सक ने इस सड़क पर बाइक न चलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


खोंड़ा हजारी निवासी शंकरलाल स्लिप डिस्क की समस्या से पीड़ित हैं। शंकरलाल ने बताया कि बाजार आने-जाने के लिए मुरसान गेट ही मुख्य मार्ग है। साइकिल हो या बाइक झटकों के कारण कमर का बुरा हाल है। करबला रोड पर निकलते ही बीच में ही आधा फीट तक के गहरे गड्ढे हो चुके हैं। आधी सड़क खराब है और आधी पर वाहन चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी भी पीड़ा
आगरा रोड मुख्य मार्ग से मुरसान गेट का मार्ग नीचा है। यहां ढलान के कारण आए दिन हादसे होते हैं। साथ ही जाम भी लग जाता है। बारिश के समय राहगीर व दुकानदारों को अधिक परेशानी होती है।-दिलीप कुमार निवासी मुरसान गेट, गंदा कुआं
दिन में हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। अधिकारी व नेता भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं, लेकिन सड़क को सही कराने में किसी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। गंदा कुआं से लेकर जागेश्वर से घुटने तक पानी भर जाता है। गड्ढों से गिरकर लोग रोज घायल होते हैं।-तरुण कुमार निवासी भैरव मंदिर, मुरसान गेट
मुरसान गेट मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत इस कार्य को शामिल किया गया है। शासन से प्रस्ताव मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

रोज होते हैं हादसे
वाराही मंदिर के बाहर चाय की दुकान करने वाले देवकीनंदन ने बताया कि यहां रोजाना दोपहिया वाहन सवार गिरते हैं। आधी सड़क खराब है, आधी पर वाहन चलते हैं। ऐसे में दुपहिया वाहन सवार टकरा जाते हैं। कई बार तो लोग गंभीर घायल हो जाते हैं।

यहां हर समय रहता है पानी
मुरसान गेट पर वसुंधरा एन्कलेव से ओढ़पुरा तिराहा तक सड़क का और भी बुरा हाल है। 150 मीटर के इस क्षेत्र में गड्ढे तो हैं ही, यहां हर समय पानी भी भरा रहता है, जबकि इसी कॉलोनी में प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं और यहीं से कलक्ट्रेट व विकास भवन का मार्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed