{"_id":"6a83eb75d610150840095753","slug":"lifting-the-iron-pipe-hit-the-high-tension-line-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: उठाते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराया, करंट लगने से युवक की मौत, हादसे से इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: उठाते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराया, करंट लगने से युवक की मौत, हादसे से इलाके में दहशत
Tue, 18 Aug 2026 10:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:50 AM IST
सार
शारिक अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी कबाड़े की दुकान ही परिवार की आय का मुख्य स्रोत थी। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
मृतक शारिक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत पुरदिलनगर के अंबेडकर तिराहे के पास 17 अगस्त की शाम एक दुखद हादसा हुआ। कबाड़े की दुकान पर लोहे के पाइप में विद्युत करंट आने से एक युवक की जान चली गई। 22 वर्षीय शारिक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन
यह घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई। शारिक पुत्र शाकिर मुल्ला मोहल्ला गड्ढा, पुरदिलनगर का निवासी था। उसकी अंबेडकर तिराहे के समीप ही कबाड़े की दुकान थी। सोमवार शाम वह दुकान के बाहर पड़े एक लोहे के पाइप को उठा रहा था। इसी दौरान पाइप दुकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पाइप में अचानक तेज विद्युत करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से शारिक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
परिवार का भरण पोषण
शारिक अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी कबाड़े की दुकान ही परिवार की आय का मुख्य स्रोत थी। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे से इलाके में दहशत
इस घटना के बाद से पुरदिलनगर इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। यह हादसा बिजली सुरक्षा के प्रति लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है।