{"_id":"6a83e353917658c12e06651c","slug":"young-man-died-in-a-car-bike-accident-on-the-aligarh-highway-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: कार ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, बहन-मौसी को सेवई-चावल देकर आ रहे तहसीलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: कार ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, बहन-मौसी को सेवई-चावल देकर आ रहे तहसीलदार की मौत
Tue, 18 Aug 2026 10:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:16 AM IST
सार
तहसीलदार सिंह रक्षाबंधन से पहले अपनी बहन और मौसी के यहां सेवई चावल देकर आ रहे थे। पीछे से आती एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक तहसीलदार सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत एटा हाईवे के गांव मुगल गढ़ी निवासी तहसीलदार सिंह की सोमवार रात अलीगढ़ हाईवे पर मौत हो गई। उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय तहसीलदार सिंह उर्फ छोटे मिस्त्री 17 अगस्त की रात अलीगढ़ के गांव गोपी से लौट रहे थे। वह रक्षाबंधन त्योहार से पहले अपनी बहन और मौसी के यहां सेवई चावल देकर आ रहे थे। गांव हुसैनपुर के निकट पीछे से आती एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक चला रहा युवक तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार में छाया मातम
टक्कर मारने वाली कार कस्बे के एक चिकित्सक की बताई जा रही है। पुलिस ने कार को अपनी हिरासत में ले लिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तहसीलदार सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन