फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crowds thronged trains on Guru Purnima; inconvenience increased due to the absence of special trains during the day.

Hathras News: गुरु पूर्णिमा पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, दिन में स्पेशल ट्रेन न चलने से बढ़ी परेशानी

Thu, 30 Jul 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 30 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged trains on Guru Purnima; inconvenience increased due to the absence of special trains during the day.
हाथरस सिटी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा और राजस्थान स्थित केला देवी-करौली धाम का दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों की बुधवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। कासगंज-मथुरा रेलखंड पर चलने वाली लगभग सभी पैसेंजर ट्रेनों में क्षमता से कई गुना अधिक यात्री सफर करते दिखे। दिन में गुरु पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन न चलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही हाथरस सिटी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। कासगंज से आने वाली पैसेंजर ट्रेनें पहले ही खचाखच भरी थीं। हाथरस सिटी स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। कई यात्रियों को जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की मदद से किसी तरह डिब्बों में चढ़ाया गया।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन रात के समय किया गया। हालांकि, सबसे अधिक भीड़ सुबह और दिन के समय ही रही। इसके चलते नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त दबाव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के पर गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा रवाना हुए। दोपहर में चलने वाली गंगापुर सिटी पैसेंजर से कई श्रद्धालु राजस्थान के हिण्डौन तक पहुंचे। वहां से श्रद्धालु केला देवी-करौली धाम में दर्शन एवं गुरु पूजन के लिए रवाना हुए। पहले यह ट्रेन अछनेरा तक संचालित होती थी। अब गंगापुर सिटी तक संचालन होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिला है। दिनेश पाल सिंह ने बताया कि हिण्डौन पहुंचना आसान हो गया है। मुकेश पाल ने सीधी रेल सुविधा से समय और किराए दोनों की बचत बताई।
रेलवे स्टेशन पर रही अव्यवस्था
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की इतनी भीड़ थी कि प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म की सभी सीटें भर गईं। कई परिवारों को फर्श और प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई पुरुष यात्री महिला कोच में भी चढ़ गए। वहीं, कुछ यात्रियों को ट्रेन के मालवाहक हिस्से के पास खड़े होकर सफर करना पड़ा। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने की अपील करते हुए व्यवस्था संभाली।

बसों में भी रही भारी भीड़
ट्रेनों के साथ रोडवेज बसों में भी भारी भीड़ रही। हाथरस डिपो की ओर से मुड़िया मेले के लिए 30 बसें लगाई गई थीं। गोवर्धन और अन्य मार्गों पर अतिरिक्त संचालन किया गया, फिर भी अधिकांश बसें पूरी क्षमता के साथ रवाना हुईं। यात्री सौरभ सिंह ने कहा कि दिन में मेला स्पेशल ट्रेन चलती तो यात्रा अधिक सुविधाजनक रहती। दिनेश कुमार ने बच्चों के साथ यात्रा को मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा करने का पूरे परिवार में काफी दिनों से उत्साह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed