फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband arrested for wife's murder; brother-in-law and father-in-law also accused.

Hathras News: पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार, जेठ व ससुर भी आरोपी

Thu, 30 Jul 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 30 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for wife's murder; brother-in-law and father-in-law also accused.
पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी अ​भिषेक। स्रोत : पुलिस - फोटो : police
गढ़ी परती बनारसी गांव में 27 वर्षीय कोमल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति, जेठ और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर व गर्दन पर गंभीर चोट लगना आया है।
विज्ञापन

घाव के निशान देखकर आशंका जताई है कि महिला का दीवार या फिर जमीन में सिर मारा गया होगा। साथ ही धारदार हथियार से हमले के निशान भी हैं। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम पांच बजे चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में विवाहिता कोमल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। विवाहिता के गले पर चोट के निशान थे और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी।
विज्ञापन

पति पर शराब के नशे में उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार कोमल का पति अभिषेक नशे का आदी है। इस कारण अक्सर घर में क्लेश होता था। घटना के वक्त कोमल के चीखने की आवाज पड़ोस तक सुनाई दे रही थी। जब पड़ोसी इकट्ठा होकर घर की तरफ बढ़े तो अभिषेक गेट पर लहुलूहान हालत में कोमल को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात कोमल के पिता संतोष चौहान निवासी गांव लाखनमऊ, थाना बरनाहल (मैनपुरी) चंदपा आए। उन्होंने बताया कि चार साल पहले उन्होंने बेटी की शादी अभिषेक से की थी। शादी के बाद ही से अतिरिक्त दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। ससुराल वाले बुलट बाइक व 50 हजार रुपये मांग रहे थे।
इस कारण मंगलवार को पति के अलावा ससुर ओमवीर उर्फ रामनिवास और जेठ सुनील ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को अभिषेक को संटीकरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को मैनपुरी ले गए। कोमल की ढाई साल की बेटी व दो माह का बेटा जेठ सुशील के परिवार के पास हैं।




महिला के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौत की वजह गंभीर चोट आई है। पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।



-जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed