सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a youth found on the bank of the river

Hathras: मेला देखने गए युवक का शव रजवाहे किनारे मिला, गले-चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 20 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मेला देखने के बाद प्रमोद गांव आया और रात्रि में फिर जरैरा मेले में चला गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रजबहा की पटरी से गुजरने वाले राहगीर व ग्रामीणों ने प्रमोद का शव पड़ा देखा।

Dead body of a youth found on the bank of the river
शव मिलने पर जांच पड़ताल करते कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र गौतम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हसायन कोतवाली क्षेत्र के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव सराय निवासी प्रमोद (25) का शव रजबहे किनारे एक पेड़ के नीचे मिला। मृतक के भाई गांव के ही कुछ नामजद व्यक्तियों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

Trending Videos

 
गांव निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उनके भाई प्रमोद कुमार की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। प्रमोद 19 मार्च को गांव जरैरा में लगा मेला देखने चला गया था। मेला देखने के बाद प्रमोद गांव आया और रात्रि में फिर जरैरा में आयोजित होने वाले मेले में चले गए। 20 मार्च को सुबह करीब साढ़े पांच बजे रजबहा की पटरी से गुजरने वाले राहगीर व ग्रामीणों ने प्रमोद का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिजन भी पहुंच गए। कोतवाली व जरैरा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई प्रेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि प्रमोद की गांव के ही तीन नामजदों से रंजिश चल रही है। उसका इन लोगों से मुकदमा भी चल रहा है। 

इसी रंजिश के चलते इन तीनों ने अपने एक रिश्ते के साले के साथ मिलकर उसको जान से मार डाला। प्रेम सिंह ने बताया कि उनके भाई के गले व चेहरे पर चोट के निशान हैं। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि अभी युवक की मौत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed