{"_id":"6a2e3cf735e5dab7dc06d002","slug":"dispute-between-two-parties-during-the-measurement-of-land-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुआ झगड़ा, पांच महिलाओं समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुआ झगड़ा, पांच महिलाओं समेत सात गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार
विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। झगड़ा न रुकने पर पांच महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव नवीपुर में 13 जून को विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन जब दोनों पक्षों ने झगड़ा बंद नहीं किया तो पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने बताया कि गांव नवीपुर में एक भूमि पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसके समाधान के लिए शनिवार को राजस्व विभाग की टीम भूमि की पैमाइश करने पहुंची थी। पैमाइश की प्रक्रिया के दौरान ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से अंजली, नगीना, सावित्री और संतू और दूसरे पक्ष से सुमन, रवीना और मनवीर निवासी गांव नवीपुर शामिल हैं।