{"_id":"6a2e76293d13843921064bc9","slug":"uncontrolled-high-speed-max-hit-the-bike-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: अनियंत्रित तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत तीन हुए घायल, आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: अनियंत्रित तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत तीन हुए घायल, आईं चोटें
Sun, 14 Jun 2026 03:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:07 PM IST
सार
तीर्थ यात्रियों से भरी मैक्स ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसावर क्षेत्र के अरौठा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और मैक्स में सवार एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
मुकुंदपुर मोहल्ला निवासी रामजीलाल कुशवाहा अपनी पत्नी सत्यवती देवी के साथ सादाबाद से बाइक से बिसावर लौट रहे थे। जैसे ही वे अरौठा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तीर्थ यात्रियों से भरी मैक्स ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
रामजीलाल को सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सत्यवती को मामूली चोटें लगी हैं। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में चल रहा है। मैक्स में सवार घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह और जवाहर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन