{"_id":"6a2e5c3bd9b0b05b200844fd","slug":"tomatoes-became-twice-as-expensive-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato: बेमौसम बारिश से फसल प्रभावित, आवक घटी तो बढ़े दाम, 15 दिन में टमाटर हुआ दोगुना महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato: बेमौसम बारिश से फसल प्रभावित, आवक घटी तो बढ़े दाम, 15 दिन में टमाटर हुआ दोगुना महंगा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
करीब 15 दिन पहले तक टमाटर 25 से 30 रुपये किलो के भाव में आसानी से मिल रहा था, लेकिन अब थोक मंडी से ही महंगा माल आ रहा है। इसी कारण फुटकर में 55 से 60 रुपये किलो तक का भाव हो गया है।
सब्जी की ढकेल पर बिक्री के लिए रखे टमाटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बेमौसम बारिश से टमाटर की फसल भी प्रभावित हुई। आवक कम होने से इसके दामों में दोगुना तेजी आई है। मई में 25 से 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 60 रुपये किलो हो गया है।
हाथरस सब्जी मंडी और फुटकर बाजार के व्यापारियों के अनुसार बेमौसम बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है और मांग के मुकाबले बहुत कम माल पहुंच रहा है। नतीजतन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शहर के सब्जी विक्रेता साजिद ने बताया कि करीब 15 दिन पहले तक टमाटर 25 से 30 रुपये किलो के भाव में आसानी से मिल रहा था, लेकिन अब थोक मंडी से ही महंगा माल आ रहा है। इसी कारण फुटकर में 55 से 60 रुपये किलो तक का भाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार कमलेश का कहना है कि बारिश के कारण कई क्षेत्रों में फसल खराब हुई है। यदि अगले कुछ दिनों में आपूर्ति नहीं बढ़ी तो दाम और ऊपर जा सकते हैं। गृहिणियों का कहना है कि लगभग हर सब्जी में इस्तेमाल होने वाले टमाटर के महंगा होने से थाली का खर्च बढ़ गया है।