सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Female Employee Arrested in Bribery Case Suspended

Hathras News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार महिला कर्मचारी निलंबित

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Female Employee Arrested in Bribery Case Suspended
गिरफ्तार नगर पालिका कर्मी।  स्रोत : वीडियोग्रैब।  - फोटो : Videograb
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाली नगर पालिका की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोनिया सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सोमवार को यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पालिका के कर निर्धारण अधिकारी को प्रकरण की विभागीय जांच सौंपी गई है।
Trending Videos




एंटी करप्शन ब्यूरो की ट्रैप टीम ने एक अप्रैल को सोनिया सिंह को नगर पालिका परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में माहेश्वरी कॉलोनी की रहने वालीं सुमन ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुमन का कहना था कि डेढ़ साल पहले उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया था, लेकिन उनकी फाइल नगर पालिका से आगे नहीं बढ़ी। सोनिया सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना का पटल देख रही थी। सुमन का आरोप था कि सोनिया ने उनसे पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी है। एक अप्रैल को जैसे ही सेानिया को केमिकल लगे नोट थमाए गए, टीम ने उन्हें पकड़ लिया।



इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो ने नगर पालिका को भी एक रिपोर्ट भेजी है, जिसके आधार पर सोनिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार उससे पूछताछ में कुछ और कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, जिनके संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed