सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Female laborer dies after falling down stairs.

Hathras News: सीढि़यों से गिरकर महिला मजदूर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Female laborer dies after falling down stairs.
गुड्डी देवी का फाइल फोटो।  - फोटो : Family
विज्ञापन
भवन निर्माण के दौरान एक महिला मजदूर की सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Trending Videos





मेंडू रोड स्थित बिजली कॉटन मिल के पास की रहने वालीं गुड्डी देवी (55) पत्नी रूपकिशोर बैनीराम बाग में बन रही इमारत में काम कर रही थीं। सोमवार की सुबह वह सामान ले जाते समय नियंत्रण खो बैठीं और नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहां काम कर रहे मजदूर आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकितसक ने गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदार व आस-पड़ोसियों ने बिलख रहे परिजनों को संभाला। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि हादसे की जानकारी पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed