{"_id":"69a5f82bef1ca22c22023686","slug":"firing-at-a-jewelers-shop-panic-spread-hathras-news-c-56-1-hts1004-145314-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सराफ की दुकान पर की फायरिंग, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सराफ की दुकान पर की फायरिंग, फैली दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
लोहट बाजार में सीसीटीवी कैमरे में कैद हाथ में तमंचा लिए बाइक सवार बदमाश। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
लोहट बाजार में रविवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी की दुकान पर दो बार फायरिंग की। एक गोली चलाने के बाद दुकान के सामने खड़े होकर तमंंचा दोबारा लोड किया और दूसरा फायर झोंका।
इससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। कोतवाली सदर पहुंचकर सराफा व्यापारियों ने आक्रोश जाहिर किया। सीओ सिटी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर व्यापारी शांत हुए। आगरा रोड स्थित अग्रसेन विहार कॉलोनी के रहने वाले सौरभ अग्रवाल सराफ हैं और लोहट बाजार में उनकी दुकान है।
रविवार को सराफा व लोहट बाजार बंद था। शाम 7:38 अपाचे बाइक सवार दो युवक कमला बाजार की ओर से लोहट बाजार में पान वाले की दुकान से बाइक घुमाकर सौरभ की दुकान के सामने खड़े हो गए। दोनों युवकों के चेहरे सफेद स्वाफी से ढंके हुए थे। बाइक चलाने वाले युवक ने अपनी जेब से तमंचा निकाला और दुकान के शटर पर गोली चला दी। इसके बाद इत्मीनान से दोनों दुकान के बाहर खड़े रहे।
फिर युवक ने खाली खोल तमंचे से निकाला और दूसरा राउंड लोड किया। इसके बाद तमंचा पीछे बैठे युवक को दे दिया। बीच सड़क पर बाइक आड़ी करने के बाद पीछे वाले युवक से सामने फायर करने के लिए बोला। युवक ने दुकान पर फायर झोंक दिया, जो कि एसी से ऊपर दीवार में लगा। इसके बाद दोनो बाइक लेकर सादाबाद गेट की तरफ भाग निकले।
घटना के समय पान की दुकान खुली हुई थी तथा वहां दो ग्राहक मौजूद थे। 55 सेकंड में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान वहां से राहगीर भी निकल रहे थे। पर डर के कारण कोई नहीं बोला।
पुलिस की मदद करने से भड़के थे बदमाश
फायरिंग करने वाले दोनों युवकों ने ही लोहट बाजार में एक दिन पहले 28 फरवरी को स्कूटी सवार युवक से तमंचे के बल पर नाली से चाभी निकलवाई थी। लोहट बाजार में सौरभ की दुकान के सामने ही कुंवरपुर के लाखन सिंह के सिर पर दोनों युवकों ने तमंचा तान दिया था। दोपहर साढ़े तीन बजे व्यस्त बाजार में दो मिनट तक लोड तमंचा लहराया था। इस संबंध में लाखन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली सदर पुलिस छानबीन करने बाजार आई थी और सौरभ सहित तीन दुकानदारों के यहां सीसीटीवी फुटेज खंगाली थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी हैं, यह बात बदमाशों के कानों तक पहुंच गई। पुलिस की मदद करने से खफा बदमाश पहली घटना के 24 घंटे बाद फिर से लोहट बाजार पहुंचे और व्यापारियों में दहशत कायम करने के लिए दो बार फायरिंग की।
व्यापारियों का आक्रोश देख दर्ज की रिपोर्ट
घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में सराफा व्यापारी लोहट बाजार पहुंच गए। पान वाले व वहां खड़े ग्राहकों के सामने घटना हुई थी। उन्हीं में से किसी ने व्यापारियों को सूचना दी। सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल सराफ के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली पहुंचे तथा आक्रोश जाहिर किया। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण भी कोतवाली पहुंच गए तथा व्यापारियों को समझाया। आनन-फानन सौरभ अग्रवाल की तहरीर पर देर रात ही रिपोर्ट दर्ज की गई।
घटना गंभीर है। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। शहर में दहशत कायम नहीं होने दी जाएगी। व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जल्द ही दोनों गिरफ्त में होंगे।
-योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी
Trending Videos