{"_id":"6725e5e92e10e19d030f3cd1","slug":"govardhan-puja-in-hathras-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govardhan: आज धूमधाम से होगी गोवर्धन पूजा, बनेगा अन्नकूट का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Govardhan: आज धूमधाम से होगी गोवर्धन पूजा, बनेगा अन्नकूट का प्रसाद
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:12 PM IST
सार
ब्रज की देहरी होने की वजह से हाथरस में भी गोवर्धन पूजा का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज बनाए जाएंगे। शाम को विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जिलेभर में आज 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों में गोवर्धन की पूजा की जाएगी। गोबर से गोवर्धन बनाए जाएंगे। शाम को पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद बांटा जाएगा।
Trending Videos
दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। ब्रज में गोवर्धन पूजा पर्व काफी धूमधाम से मनाई जाती है। ब्रज की देहरी होने की वजह से हाथरस में भी गोवर्धन पूजा का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज बनाए जाएंगे। शाम को विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। मंदिरों में सुबह से धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। सुबह दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। शहर से बड़ी संख्या में ट्रेन, बस व निजी वाहनों से श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन के लिए रवाना होंगे।