सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gyangarh Academy Triumphs in Kabaddi Tournament

Hathras News: ज्ञानगढ़ एकेडमी ने कबड्डी प्रतियोगिता में मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 23 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gyangarh Academy Triumphs in Kabaddi Tournament
कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी को पकड़ते प्रतिद्वंद्वी टीम के ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के बैनर तले आगरा मार्ग स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ज्ञानगढ़ एकेडमी की टीम विजेता और उड़ान टीम उप विजेता रही।
Trending Videos




मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। विशिष्ट अतिथि अनिल सिसौदिया (प्रधान) ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष शरद तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल सामूहिक सहयोग और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता, भगवान श्रीराम और हनुमान जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।



अंत में विजेता टीम को 3100 रुपये और उपविजेता टीम को 2100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तरुण शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed