सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Becomes a "Political Laboratory" for the Congress Once Again

Hathras News: कांग्रेस के लिए फिर ''''राजनीतिक प्रयोगशाला'''' बना हाथरस

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 24 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras Becomes a "Political Laboratory" for the Congress Once Again
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कमल वार्ष्णेय
Trending Videos

हाथरस। हाथरस एक बार फिर देश की सियासत के केंद्र में है। पिछले छह वर्षों से कांग्रेस के लिए हाथरस की घटनाएं राजनीतिक मुद्दों का केंद्र रही हैं। ताजा मामले में कुशवाहा समाज की युवती से जुड़ी भ्रामक जानकारी साझा करना कांग्रेस के लिए गले की फांस बन गया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद अब कांग्रेस के पूर्व विधायक कानूनी शिकंजे में हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बहुचर्चित चंदपा कांड में पहले से ही मानहानि का मुकदमा झेल रहे हैं।








2020 चंदपा कांड से लेकर अब तक एक नजर

हाथरस और कांग्रेस का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2020 में हुए चर्चित चंदपा कांड के दौरान राहुल गांधी के हाथरस दौरे ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। उस समय विपक्ष ने इसे कानून व्यवस्था का बड़ा मुद्दा बनाया था, जिसके चलते राहुल गांधी आज भी मानहानि का मुकदमा झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब ठीक उसी तर्ज पर कुशवाहा समाज की युवती की फर्जी हत्या की खबर फैलाकर कांग्रेस ने एक बार फिर हाथरस के जरिये अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश की है। चंदपा से शुरू हुआ यह सिलसिला अब फर्जी घटना के वीडियो और एफआईआर तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed