{"_id":"69175b3f3747e2eb8b0ec4f1","slug":"hathras-district-bar-association-election-results-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras District Bar Association: दिनेश बंसल बने अध्यक्ष, विनोद शर्मा सचिव निर्वाचित, यह रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras District Bar Association: दिनेश बंसल बने अध्यक्ष, विनोद शर्मा सचिव निर्वाचित, यह रहा परिणाम
Fri, 14 Nov 2025 10:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:09 PM IST
सार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर भगवती प्रसाद बघेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर ममता कौशिक, सह सचिव तृतीय के पद पर दीपक कुमार लवानिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश बसंल और सचिव विनोद कुमार शर्मा का स्वागत करते अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 14 नवंबर को गहमागहमी के बीच निपट गया। कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर दिनेश बंसल और सचिव पद पर विनोद कुमार शर्मा उर्फ बंटी विजयी रहे। दोनों प्रत्याशियों की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया और मिठाई खिलाई गई।
विज्ञापन
14 नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। साढ़े चार बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। देर शाम परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच दिनेश बंसल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 58 वोटों से जीत गए। उन्हें 253 वोट मिले, जबकि पवन शर्मा को 195 और अजय भारद्वाज को 171 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव पद पर विनोद शर्मा 343 वोट लाकर विजयी हुए। उन्होंने 76 वोटों से जीत हासिल की। सह सचिव प्रथम पर प्रियंका पुंढीर 397 मत लाकर विजयी हुईं, जबकि सह सचिव द्वितीय पद पर भूपेंद्र प्रताप सिंह 413 मत लाकर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार प्रेमी विजयी रहे। उन्हें 337 मत मिले। अंकेक्षक पद पर प्रवीन कुमार पिंटू चौधरी को डिस्ट्रिक्ट बार कमेटी की ओर से मनोनीत किया गया।
इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर भगवती प्रसाद बघेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर ममता कौशिक, सह सचिव तृतीय के पद पर दीपक कुमार लवानिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी अजय किशोर अरोड़ा, चुनाव अधिकारी दिगंबर सिंह सिसौदिया, दिनेश कुमार देशमुख, ठाकुर रवेंद्रपाल सिंंह, कृष्णकांत शर्मा, अजय कुमार गुप्ता व प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।