सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Interest in silver has declined rapidly, while the luster of gold has intensified.

Hathras News: तेजी से चांदी में रुचि घटी, सोने की चमक बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Interest in silver has declined rapidly, while the luster of gold has intensified.
शहर में एक ज्वेलर्स के यहां खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शादी-विवाह के इस सीजन में जहां आमतौर पर आभूषण के बाजार में रौनक रहती थी, वहीं इस बार सोने-चांदी के बढ़े दामों ने बाजार की तस्वीर बदल दी है। पिछले दो महीनों में हुए उतार-चढ़ाव के बाद आई तेजी के कारण लोग चांदी के आभूषण खरीदने से कतरा रहे हैं। इसका असर यह है कि सराफा बाजार में कारोबार अब मुख्य रूप से सोने के सहारे चलता नजर आ रहा है।
Trending Videos





बाजार में ग्राहकों की पहली पसंद अब सोने के आभूषण बनते जा रहे हैं, जबकि चांदी के पारंपरिक गहनों जैसे पायल और बिछुए की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में चांदी के बिछुओं के दाम करीब 2500 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जबकि पायल की एक जोड़ी के लिए ग्राहकों को 10 हजार रुपये या उससे अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदारों के अनुसार कई ग्राहक नए चांदी के आभूषण खरीदने के बजाय अपने पुराने गहनों को ही पॉलिश या री-डिजाइन करवा रहे हैं, जिसे उनकी जरूरत भी पूरी हो रही है और खर्च भी कम आ रहा है। चांदी की मांग में आई इस कमी का असर सराफा कारोबारियों पर भी पड़ रहा है।



हालांकि सोने की बिक्री से कुछ हद तक कारोबार संभला हुआ है, लेकिन चांदी का बाजार फिलहाल ठंडा नजर आ रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में यदि चांदी के दाम में थोड़ी गिरावट आती है, तो बाजार में फिर से रौनक लौट सकती है।






पहले सहालग में चांदी के गहनों की अच्छी मांग रहती थी, लेकिन इस बार ग्राहक नए गहने खरीदने के बजाय पुराने आभूषणों की पॉलिश या मरम्मत करवा रहे हैं। दाम बढ़ने का सीधा असर बिक्री पर पड़ा है, लेकिन हल्के सोने के आभूषणों के कारोबार में काफी तेजी आई है।
-दीपेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी







इस समय सोने की कीमतें भी कम नहीं हैं, लेकिन ग्राहक इसे निवेश और स्टेटस दोनों के रूप में देखते हैं। इसी वजह से लोग अब चांदी के बजाय सोने के हल्के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। इस सहालग में तेजी की वजह से खरीद की रफ्तार थोड़ी सुस्त है।
-वरुण कटारिया, सराफा कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed