सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Irregularities in laying pipelines in Nagar Panchayat Sasni

नगर पंचायत सासनी: हवा में बिछा दी गई पाइपलाइन, ठेकेदार को कर दिया भुगतान, धन की बंदरबांट का आरोप पर जांच जारी

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

सासनी में आगरा मुख्य मार्ग पर शनिदेव मंदिर से विजय ऑटो सर्विस सेंटर तक के कार्य में माप पुस्तिका में खोदाई केवल 80 मीटर दिखाई गई, जबकि पाइप डालने और लेइंग-ज्वाइंटिंग का कार्य 230 मीटर दर्ज कर भुगतान करा लिया गया। बिना खोदाई पाइप कैसे बिछा दी गई।

Irregularities in laying pipelines in Nagar Panchayat Sasni
सासनी नगर पंचायत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर सासनी पंचायत के अवर अभियंता पर धोखाधड़ी, कूटरचना और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि ठेकेदार के साथ साठगांठ कर बिना काम किए और मापों में हेराफेरी कर लाखों रुपये का अतिरिक्त भुगतान कराया गया है ।

Trending Videos


सागर शर्मा ने शिकायत में बताया है कि सासनी में आगरा मुख्य मार्ग पर शनिदेव मंदिर से विजय ऑटो सर्विस सेंटर तक के कार्य में माप पुस्तिका में खोदाई केवल 80 मीटर दिखाई गई, जबकि पाइप डालने और लेइंग-ज्वाइंटिंग का कार्य 230 मीटर दर्ज कर भुगतान करा लिया गया। उनका कहना है कि बिना खोदाई पाइप कैसे बिछा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर ने कहा कि वेलिंग आउट ऑफ वाटर में सहायक अभियंता ने माप कम कर 16.30 घन मीटर की थी। आरोप है कि अवर अभियंता ने इसे दरकिनार कर 1064 घन मीटर का भुगतान कराया। केवल इसी आइटम में 1,23,387.63 रुपये का चूना सरकार को लगाया गया। आरोप है कि इसके अलावा इसी फर्जी आगणन, मैनहोल की गणना आदि कार्यों में भी हेराफेर कर लाखों रुपये का गबन किया गया है। राजकीय धन की हानि होने पर प्रकरण की जांच कराने की मांग करते हुए नगर पंचायत सासनी के ईओ से शिकायत की है। शिकायत की प्रति शासन में भी भेजी गई है। सागर शर्मा ने बताया कि उनकी शिकायत पर महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी हाथरस को जांच के लिए के कहा है।

मामले में शिकायत प्राप्त हुई। प्रकरण में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।-विकास कुमार जैन, ईओ नगर पंचायत सासनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed