{"_id":"6a0aef72348ff741e10a9276","slug":"lekhpal-recruitment-exam-in-hathras-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: लेखपाल भर्ती परीक्षा 10 केंद्रों पर 21 मई को, 3400 अभ्यर्थी होंगे शामिल, तैयारियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: लेखपाल भर्ती परीक्षा 10 केंद्रों पर 21 मई को, 3400 अभ्यर्थी होंगे शामिल, तैयारियां जारी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 18 May 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार
सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी, जो परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
भर्ती परीक्षा केंद्र
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। आगामी 21 मई को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 3400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Trending Videos
शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी, जो परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र सहित आवश्यक पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है। डीआईओएस संत प्रकाश का कहना है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।