{"_id":"6a0abe6aafae0962f50b7ca4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-holi-gate-sahpau-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने हंगामा कर पति पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने हंगामा कर पति पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 18 May 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
पति पैंठ में सब्जी बेचने गया था। रात्रि करीब आठ बजे घर लौटने पर उसे पत्नी बेहोश मिली। आनन-फानन वह उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका कीर्ति
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सहपऊ कस्बा के मोहल्ला होलीगेट निवासी 30 वर्षीय कीर्ति पत्नी सोमेश की संदिग्ध हालत में देर रात मौत हो गई। मृतका के पिता डालचंद ने दामाद सोमेश पर कीर्ति को विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है।
Trending Videos
मोहल्ला होलीगेट निवासी सोमेश 17 मई को गांव मानिकपुर में लगने वाली पैंठ में सब्जी बेचने गया था। रात्रि करीब आठ बजे घर लौटने पर उसे पत्नी कीर्ति बेहोश मिली। आनन-फानन वह उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी। मायके पक्ष काफी हंगामा किया। मृतका के पिता डालचंद ने दामाद सोमेश पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है। कोतवाली में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।