सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Maharishi Kashyap's Procession Taken Out with Great Pomp

Hathras News: धूमधाम से निकाली महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap's Procession Taken Out with Great Pomp
मह​र्षि कश्यप की जयंती पर अति​थियों का स्वागत करते कार्यक्रम के सह संयोजक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव खिटौली में जलांचल प्रगति पथ संस्थान महर्षि कश्यप युवा संगठन द्वारा महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गांव में महर्षि कश्यप की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल समाज के युवा अबीर-गुलाल उड़ाकर झूमते नजर आए।
Trending Videos




कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप के छायाचित्र तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जलांचल प्रगति पथ के संस्थापक उदयराज निषाद ने कहा कि महर्षि कश्यप को वैदिक सनातन धर्म के अनुसार प्रजापति माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महर्षि कश्यप के वंश से सृष्टि का विकास हुआ था। महर्षि कश्यप हमेशा सत्य व धर्मशील रहे। उन्होंने कश्यप समाज से व्यसनों से दूर रहने की अपील की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद निषाद ने स्टडी सेंटर पुस्तकालय खोलकर और शिक्षार्थियों के लिए पाठ्यक्रम दिलाने में सहयोग करने घोषणा की।



दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रमेश साहनी, एडवोकेट हरमिन कश्यप, सामाजिक कार्यकर्ता नोएडा गोपी कश्यप, मैनपुरी के मुनेश कश्यप, मथुरा के विनोद कश्यप, दिगंबर कश्यप, मोरमुकुट कुशवाहा आदि ने विचार रखे।



वार्ड संख्या पांच के पूर्व सदस्य श्याम कश्यप ने सभी को महापुरुषों के छायाचित्र भेंटकर और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश कश्यप ने किया। मौके पर सोनू कश्यप, रोहित कश्यप, लालू कश्यप, शिवम कश्यप, सभासद कुलदीप दिवाकर, बबलू कश्यप, उमेश कश्यप, मोनू कश्यप, भगवान सिंह कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed