फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; married a year and a half ago

Hathras News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; married a year and a half ago
खुशबू। - फोटो : filephoto
कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहई में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहई निवासी विकास की शादी डेढ़ साल पहले मथुरा निवासी रमेश की बेटी खुशबू के साथ हुई थी। दो महीने पहले ही खुशबू ने एक बेटी को जन्म दिया था। रविवार को खुशबू का शव कमरे में बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। खुशबू के ससुर महेश पाठक और पति विकास चंदपा स्थित अपनी मोटर वाइंडिंग की दुकान पर थे, जबकि सास यशोदा देवी खेत पर गई हुई थीं। शाम करीब 6 बजे जब विकास घर पहुंचा, तो उसने खुशबू को बेड पर मृत अवस्था में देखा। यह देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


विकास ने घटना की जानकारी तुरंत अपनी ससुराल में दी। इसके बाद खुशबू के भाई राहुल ने चंदपा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मायके वालों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed