फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gold chain stolen from e-rickshaw

Hathras News: पीएनबी ऑडिटर की पत्नी की सोने की चेन ई-रिक्शा में चोरी, रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sun, 26 Jul 2026 09:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 26 Jul 2026 09:53 PM IST
सार

अंकित तिवारी स्थानीय बैंक शाखा का ऑडिट करने के लिए हाथरस आए थे। वे अपनी पत्नी शुभ्रा मिश्रा के साथ आगरा रोड स्थित होटल में ठहरे। उनकी पत्नी ई-रिक्शा से होटल जा रही थी, तभी सोने की चेन लूट ली गई।

विज्ञापन
Gold chain stolen from e-rickshaw
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक के ऑडिटर की पत्नी के गले से किसी शातिर ने सोने की चेन पार कर दी। ई-रिक्शा में सफर करने के दौरान घटना काे अंजाम दिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्जकर पुलिस सीसीटीवी के जरिये ई-रिक्शा व उसमें बैठे लोगों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के मोहल्ला मिश्राना के रहने वाले अंकित तिवारी 13 जुलाई को स्थानीय बैंक शाखा का ऑडिट करने के लिए हाथरस आए थे। वे अपनी पत्नी शुभ्रा मिश्रा के साथ आगरा रोड स्थित होटल में ठहरे। 25 जुलाई की सुबह उनके पेट में तेज दर्द उठा। बैंक कर्मी की सलाह पर वे अलीगढ़ रोड स्थित फिजीशियन के क्लीनिक पर पहुंचे, जहां उनका उपचार हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने एक दिन पहले भी चिकित्सक को दिखाया था, लेकिन जल्दी में पर्चा होटल पर ही भूल आए थे। पति के भर्ती होने के कारण शुभ्रा पर्चा लेने ई-रिक्शा से होटल तक गई थीं। वे ई-रिक्शा से नीचे उतरीं तो उनके गले में सोने की चेन नहीं थी। इधर, तब तक ई-रिक्शा चालक भी वहां से निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार कराने के बाद अंकित पत्नी के साथ कोतवाली सदर पहुंचे तथा मामले में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में टीम लगा दी गई हैं, छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed