{"_id":"6a659ba26a88a285790be55c","slug":"family-attacked-for-protesting-abuse-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गाली-गलौज के विरोध में परिवार पर हमला, पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गाली-गलौज के विरोध में परिवार पर हमला, पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
Sun, 26 Jul 2026 11:02 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:02 AM IST
सार
परिवार के सदस्य घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही आरोपी घर के बाहर आए और उनके पिता, भाई का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव निवासी प्रदीप कुमार ने कहा है कि वह अपने घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही प्रमोद, किशन कुमार उर्फ सीटू व पंकज घर के बाहर आए और उनके पिता, भाई धर्मेंद्र उर्फ छोटू का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बीच-बचाव में आए उनके पिता व पत्नी राजकुमारी को भी पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन