Hathras Accident: अलीगढ़ हाईवे पर लोहे की सरिया लदे ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक-क्लीनर मौका देख भागे
ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे की सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रक भी अनियंत्रित होकर साइड की रेलिंग तोड़ता हुआ पास के पेड़ों में जा घुसा। हादसे में मजदूरकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ के अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ग्राम बिलार के पास लोहे की सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर अतर सिंह की सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और ट्रक चालक-क्लीनर दोनों अपने वाहनों को मौके पर छोड़कर भाग गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे की सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रक भी अनियंत्रित होकर साइड की रेलिंग तोड़ता हुआ पास के पेड़ों में जा घुसा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को क्रेन की सहायता से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया गया।
जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर-ट्रॉली एटा से लोहे की सरिया लादकर अलीगढ़ की ओर जा रही थी। गांव बिलार के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अतर सिंह को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक मजदूर की हुई पहचान
मृतक मजदूर की पहचान अतर सिंह पुत्र मिही लाल के रूप में हुई है। वह एटा जिले के दुल्हापुर गांव का निवासी था। अतर सिंह की आयु लगभग 50 वर्ष बताई गई है। उनके परिवार में छह बच्चे हैं, जिनका लालन-पालन वह मजदूरी करके करते थे। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर व ट्रक चालक वाहन छोड़ भागे
दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक सर्वेश मौके से फरार हो गया। इसी तरह, ट्रक चालक और उसका क्लीनर भी अपने वाहन छोड़कर भाग निकले। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
मृतक अतर सिंह के भाई लाल सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार हुए ट्रैक्टर चालक और ट्रक चालक-क्लीनर की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।