सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Negligence in treatment puts patient's life at risk.

Hathras News: इलाज में लापरवाही से मरीज की जान पर बनी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 24 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Negligence in treatment puts patient's life at risk.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही पर कोतवाली सदर में एक दंत चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि बीडीएस न होते हुए भी चिकित्सक ने उपचार किया, जिससे उनकी पत्नी की जान को खतरा पैदा हुआ। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos





आगरा रोड स्थित दिलीप नगर निवासी आदेश कुमार ने ओढ़पुरा तिराहा स्थित साईं डेंटल क्लीनिक के चिकित्सक डाॅ. रितिक पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। आदेश ने बताया कि 20 अक्तूबर 2025 को वह अपनी पत्नी शारदा देवी को लेकर चिकित्सक के क्लीनिक पर गए थे। यहां इलाज के दौरान दांत की सफाई करते समय एक पेच दांत में फंसा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




समय रहते पेच का पता नहीं चला और दर्द बढ़ता गया, जिससे उनकी पत्नी की हालत खराब हो गई। दूसरे चिकित्सक को दिखाया तो पता चला कि दांत में पस पड़ गया है। पेच हड्डी तक फंस गया था और पस से कैंसर तक का खतरा पैदा हो गया था। आदेश का आरोप है कि बाद में पता चला कि चिकित्सक बीडीएस डिग्री धारक नहीं है। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो उन्हें धमकाया तथा अभद्रता की। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed