सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now roadways buses will run as per time table

Hathras News: अब टाइम टेबल से चलेंगी रोडवेज बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 10 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will run as per time table
रोडवेज बसों का प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए पिछले 15 दिनों से यात्रियों की संख्या के अनुसार हो रहे बसों के संचालन में अब बदलाव किया गया है। अब बसों का संचालन निर्धारित टाइम टेबल से ही होगा।
Trending Videos




इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी दोबारा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को पहले की तरह अग्रिम सीट आरक्षित कराने की सुविधा मिल सकेगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान कर्मचारियों के लिए लागू की गई प्रोत्साहन योजना भी समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब बसों का संचालन सामान्य व्यवस्था के तहत किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि अब लखनऊ, देहरादून, दिल्ली सहित प्रमुख मार्गों पर बसें पहले की तरह निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed