{"_id":"69af2ec43597c1c5190d838b","slug":"transporters-protest-against-one-time-tax-hathras-news-c-56-1-mrt1060-145582-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वन टाइम टैक्स के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वन टाइम टैक्स के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
वन टाइम टैक्स का विरोध करते ट्रांसपोर्टर। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित घास की मंडी में सोमवार को हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने वन टाइम टैक्स के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ट्रांसपोर्टर, वाहन स्वामी, चालक और क्लीनर बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष नवजोत शर्मा ने किया। संरक्षक प्रदीप सारस्वत, अमित बंसल, सचिव आदित्य, मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, जिला महासचिव अमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों व वाहनों के स्वामियों ने इसमें शिरकत की।
ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने सरकार से वन टाइम टैक्स के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि इससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। एआरटीओ प्रशासन लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुराने वाहनों पर ओटीटी योजना किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं है। इसके तहत ट्रांसपोर्टर को बड़ा फायदा हो रहा है। कुल कर का मात्र 30 से 50 फीसदी कर ही जमा करना पड़ रहा है।
Trending Videos