सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparations Underway to Regularize the Kathgodam-Mumbai Central Express

Hathras News: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को नियमित करने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations Underway to Regularize the Kathgodam-Mumbai Central Express
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच साप्ताहिक स्पेशल के रूप में संचालित की जा रही ट्रेन को अब नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए नया स्थायी ट्रेन नंबर भी जारी कर दिया है।
Trending Videos





अब तक 09075/76 नंबर से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन जल्द ही 21907/08 नंबर से सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से संचालित होगी। ट्रेन के नियमित श्रेणी में आते ही यात्रियों को किराये में लगभग 30 प्रतिशत तक की कमी का लाभ मिलेगा, जिससे सफर और अधिक किफायती हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




काठगोदाम के लिए यह एकमात्र सीधी ट्रेन होने के कारण यात्रियों की लंबे समय से इसे नियमित करने की मांग थी। ऐसे में रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। जल्द ही इस ट्रेन को नए नंबर के साथ नियमित समय सारिणी में शामिल कर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पूर्वाेत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन के संचालन के लिए तिथि का निर्धारण होने पर सूचना जारी की जाएगी।






यह होगा किराये में अंतर

अभी तक हाथरस सिटी स्टेशन से मुंबई के लिए इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में 815 रुपये, थ्री एसी के लिए 2000 रुपये, एसी टू के लिए 2730 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इस ट्रेन के नियमित होने के बाद स्लीपर में करीब 640, थ्री एसी में 1635 व टू एसी में 2310 रुपये खर्च करने होंगे। बात अगर काठगोदाम की करें तो वहां के लिए अभी तक स्लीपर में 430 रुपये, थ्री एसी में 1120 रुपये व टू एसी में 1515 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। नियमित होने पर यह किराया भी कम होगा। हाथरस से काठगोदाम के लिए अभी तक इस एकमात्र ट्रेन का ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed